Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

नौकरानी ने नशीला पदार्थ खिलाकर घर में की चोरी, पुलिस ने अलमारी तोड़ने वाले हथौड़े एवं अन्य सामान कब्जे में लिया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रतिष्ठित बुक सेलर पूरन एंड संस के घर पर उनकी नौकरानी ने भवन स्वामी की पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ खिलाकर उनके घर में चोरी कर डाली, चोरी की घटना के बाद अचानक कुछ देर बाद गार्ड के पहुंचने पर वह अपने साथियों के साथ घर से निकल गई, परिजनों को सूचना मिलने के बाद तुरंत दीपक अग्रवाल और उनकी पत्नी मीनाक्षी को चिकित्सा की सेवा दी गई जो कि अब तक पूरी तरह से होश में नहीं आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अभी 12 नवंबर को घर में शादी होने के चलते सभी लोग बिजी व्यस्त चल रहे थे उनका लड़का अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ है घर में सिर्फ अग्रवाल और उनकी पत्नी थी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

नौकरानी जो कि उनकी बहन के द्वारा दिल्ली से किसी एजेंसी से हायर करके हल्द्वानी भेजी थी। बताया जा रहा है कि उसी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर में चोरी की है। पुलिस ने अलमारी तोड़ने वाले हथौड़े के साथ अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस  इस मामले में जांच कर रही है। चोरी कितनी रकम की अथवा जेवरात की हुई है यह दंपति के होश में आने के बाद ही पता चल पायेगा। परिजनों के द्वारा यह भी बताया गया कि जिस कमरे में ज्यादा जेवरात तथा अन्य कीमती सामान तथा नगदी थी उस लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक गार्ड के आने से वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए गार्ड का नाम हरीश बताया जा रहा है जिसके आते ही नौकरानी अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने बताया कि अलमारी तोड़ने वाले हथियार और अन्य सामग्री जो वहां पर बिखरी थी उसको अपने कब्जे में ले लिया है अलमारी पर किसी तरह के फिंगरप्रिंट दिखाई नहीं दे रहे हैं इसका मतलब शातिराना तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉