Medical
उत्तराखण्ड

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर जताई नाराजगी, कहा प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करे विद्युत विभाग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/ हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर / सचिव, मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने विद्युत विभाग के द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।  उन्होंने मुख्य अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, हल्द्वानी/रूद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत विभाग द्वारा प्रायः विद्युत कटौती की सूचनाओं को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है। समाचार पत्रों में जो सूचना प्रकाशित की जाती है, उसमें यह अवगत कराया जाता है कि अमुक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी। परन्तु संबंधित फीडर में विद्युत कटौती से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं किया जाता है, फलस्वरूप उपभोक्ताओं को लगातार  कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून समेत राज्य के 8 जिलों में बारिश की संभावना, 6 और 7 दिसंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान
Ad

इस पर कुमाऊं आयुक्त ने निर्देशित किया है कि भविष्य में जिस फीडर में विद्युत कटौती रहने संबंधी समाचार प्रकाशित किया जाय, उसमें फीडर से संबंधित प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख भी अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को पूर्व में ही संज्ञान रहे कि उनके क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 5 सितंबर को जिला नैनीताल के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉