Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

गुजरात से गंगा स्नान को आया था परिवार, दो बच्चों की गंगा में डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

ADVERTISEMENTS Ad

गंगा स्नान के लिए गुजरात से एक परिवार हरिद्वार आया था, स्नान के दौरान दंपति के साथ आए दोनों बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई, पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार विपुल भाई निवासी गुजरात अपने परिवार के साथ दो दिन पहले हरिद्वार आए थे, बुधवार को संतमत घाट पर विपुल भाई का परिवार स्नान के लिए पहुंचे थे, इसी बीच विपुल की बेटी प्रत्यूषा (13) और बेटा दर्श (6) गंगा की तेज बहाव में बहने लगे, बच्चों को बहता देख परिवार वालों ने ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुन आसपास के श्रद्धालु मौके पर पहुंचे।श्रद्धालुओं ने दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों आंखों से ओझल हो गए, सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया, कुछ देर बाद दोनों बच्चे ठोकर नंबर-13 के पास पानी में बेसुध हालत में मिले, आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉