Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी में आइसक्रीम की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल विभाग की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया

ADVERTISEMENTS Ad

मसूरी:-  आज सुबह आइसक्रीम की दुकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आज सुबह मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक आग लग गई,  दुकान में अचानक धुआं उठता देखा गया, जो कुछ ही मिनटों में तेज लपटों में बदल गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। मसूरी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS Ad

चश्मदीदों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। चारों ओर धुएं के गुबार और आग की लपटों से लोग दहशत में आ गए।
फायर सर्विस अधिकारियों ने बताया कि आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, दुकान में मौजूद फ्रिज, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
दुकान मालिक ने बताया कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉