Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना, मंगलवार और बुधवार भारी वर्षा का अलर्ट जारी, चार जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो दो अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों की तुलना में मैदानी क्षेत्रों में कम बारिश हो रही है। जिसके चलते उमस परेशान कर रही है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से मौसम साफ रहने से दिन के समय उमस ने परेशान किया। हालांकि देर शाम तेज दौर की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

जौलीग्रांट में 11.0 एमएम बारिश हुई, जबकि मालदेवता में 10.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 31.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.3 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के जारी फ्लैश फ्लड बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का जोखिम बना हुआ है। लगातार वर्षा के कारण छोटे नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भस्खलन कीआशंका भी जताई गई है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान  भारी वर्षा, भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों के अवरुद्ध होने, नदी-नालों के उफान, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा आकाशीय बिजली जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोग विशेष सतर्कता बरतें, उन्होंने प्रदेशवासियों व चारधाम यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग की जारी चेतावनियों को  ध्यान में रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा आवश्यक हो तो मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉