Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद नैनीताल जिले में अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद नैनीताल जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश और आईजी कुमाऊं के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में रेड अलर्ट घोषित करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी के आदेश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी समेत सभी क्षेत्राधिकारियों की देखरेख में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में पुलिस बल, फायर यूनिट, अभिसूचना तंत्र, बीडीएस स्क्वाड और बम डिस्पोज़ल टीम शामिल हैं। सभी टीमें संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

जनपद के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, पर्यटक स्थलों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दें और पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉