Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वींस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर दिया कर्तव्यों का संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके पश्चात उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविता पाठ, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और देश के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉