Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा:- तेज रफ्तार टैंकर ने तीन छात्रों को मारी टक्कर, 10वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत, दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। गुरुवार सुबह वह अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान उदय राज इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र वासु, जो उस दिन अवकाश पर था, अपने चचेरे भाई अक्षय और शिवम को स्कूल छोड़ने जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

रास्ते में आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शिवम अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉