Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

फलों की ठेली को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ माहौल तनावपूर्ण, दो समुदायों के लोग आए आमने-सामने, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- गांधी ग्राम क्षेत्र में कल बुधवार शाम फलों की ठेली पर हुए विवाद  के चलते कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। फल की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिसके बाद दोनों समुदायों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गांधी ग्राम क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला फल की ठेली लगाकर बिक्री कर रही थी। बुधवार शाम कुछ युवकों ने उससे फल खरीदे, जिनमें से कुछ फल खराब निकले। युवकों ने जब फल वापस करने की बात कही तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने बुजुर्ग महिला के साथ गाली-गलौज की और कुछ लोगों ने हाथापाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से होने के कारण देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही लक्ष्मण चौक चौकी और नगर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और हालात को नियंत्रण में लिया।

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बुधवार शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली थी कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फल की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से होने के कारण मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉