Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रिंग रोड को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम को दिया ज्ञापन 

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रोड के पुराने प्रस्तावित सर्वे को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लोक र्निमाण विभाग द्वारा विगत कुछ दिनों से लामाचौड तथा कमलुवागांजा क्षेत्र में सर्वे टीम ने रोड के दोनों तरफ 22.50 मीटर कुल 45 मीटर भूमि नाप कर ग्रामीणों के खेतों एवं भवनों, दुकानों आदि में निशान लगाये  हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्र वासियों ने कहा कि रिंग रोड पूर्व में लामाचौड से जंगल किनारे वन भूमि पर प्रस्तावित थी तथा अचानक लोक निर्माण विभाग के तुगलकी फरमान जारी करके इसे लामाचौड कमलुवागांजा में ग्रामीणों की भूमि, भवन तथा दुकानों के बीच से बनाने का फरमान देकर विनाश करने की कोशिश की जा रही है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री घाटी में तेज भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल, तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 मापी गई, जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं
Ad

लोगों का कहना है कि सर्वे के बाद क्षेत्र के लोगो में अत्यधिक भय का माहौल है चूकिं उक्त रिंग रोड की नाप में ग्राम सभा कमलुवागांजा, बच्चीनगर रामपुर लामाचौड, लामाचौड खास कुरियागांव के लामाचौड से कमलुवागांजा मार्ग में बसे लगभग सभी ग्रामीणों की कृषि भूमि, दुकानें तथा भवन रोड की नाप के भीतर आ रहे हैं जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है जो भूमिधर है वे भूमिहीन होने जा रहे हैं तथा सैकडों परिवारों के घर प्रस्तावित रिंग रोड की जद में आने से उनके सर से छत छिनने जा रही है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अत्यधिक मानसिक तनाव से गुजरना पड रहा है। विकास के नाम पर क्षेत्र का विनाश किया जा रहा है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरसाती गधेरे को पार करते समय स्कूटी सवार दो युवक बहे, एक की मौत, दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया पहुंचा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉