Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

धारचूला तवाघाट मार्ग पर भारी भूस्खलन, मलबा आने से यातायात हुआ बाधित

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से आए मलबे के कारण यातायात बाधित हो गया है। आवागमन ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट एनएच पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस-पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से यहां यातायात बाधित हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

भारी मात्रा में मलबा आने के कारण चेतुलधार के पास सड़क बंद हो गई है। भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है। जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉