Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौके पर ही मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कैंची धाम के दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो शनिवार शाम भूमियाधार के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे के बीच खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले के ऊंचा समाना, मधुबन निवासी अभय कुमार पुत्र अरविंद अपने चार दोस्तों के साथ कैंची धाम के दर्शन के लिए आए थे। शनिवार शाम दर्शन के बाद सभी स्कॉर्पियो से हरियाणा लौट रहे थे। भूमियाधार के समीप पहुंचने पर मोड़ पर कोहरा होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते स्कॉर्पियो सड़क से नीचे  खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की भीड़ अचानक बढ़ी, यातायात प्रभावित, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों,श्रद्धालुओ से की अपील
Ad

हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना होते देख सड़क से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के बावजूद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनरेटर रूम में बेहोशी की हालत में मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने पर मौत, गैस के कारण दम घुटने की आशंका
Ad

इस दौरान टीम ने करनाल निवासी 27 वर्षीय अभय, 22 वर्षीय राहुल और 30 वर्षीय विनोद को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला। वहीं, नरूगढ़ी निवासी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पानीपत निवासी विक्रम को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करदी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में कोहरे के कारण मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉