Medical
उत्तराखण्डचंपावत

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म से क्षेत्र में मचा हड़कंप, तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत:-  सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार, 5 मई को नाबालिग शाम तक घर नहीं लौटी। पूछने पर उसने बताया था कि एक परिचित युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है। देर रात तक संपर्क न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बुधवार तड़के करीब 4 बजे किशोरी को एक कमरे से बरामद किया गया।
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोप है कि सल्ली निवासी तीन युवकों ने उसे धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया और बाद में कमरे में बंद कर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट एक्ट की धारा 5/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉