Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में 20 जून तक मानसून के आसार, प्री मानसून की बारिश लगातार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- मौसम विभाग की ओर से जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने को मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश जारी रहेगी। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।
ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉