Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में दुष्कर्म की घटना के बाद बवाल, समुदाय विशेष की दुकानों में जमकर तोड़फोड़, भारी संख्या में लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पर्यटन नगरी नैनीताल बुधवार को रात अचानक तनाव की चपेट में आ गया। एक नाबालिग हिंदू बालिका से मुस्लिम समुदाय के एक वृद्ध द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया। घटना की भनक लगते ही भारी संख्या में लोग कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए और देखते ही देखते भीड़ उग्र हो उठी।
गुस्साई भीड़ ने मल्लीताल क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल के पास नारेबाजी की गई और पथराव भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
बुधवार शाम पुलिस को दुष्कर्म की सूचना मिली, जिसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसी दौरान घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची और नौ बजे तक कोतवाली के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटने लगे।
भीड़ ने मल्लीताल में स्थित दुकानों में तोड़फोड़ की, सड़क पर खड़े वाहनों को पलटा और कई घरों पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। भीड़ ने एक किमी क्षेत्र में उत्पात मचाया। गाड़ी पड़ाव और मल्लीताल बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
भीड़ ने एक धार्मिक स्थल के पास भी नारेबाजी की और पत्थर फेंके। इस दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लगे। गुस्साए लोग पहलगाम में हुई आतंकी घटना का हवाला देते हुए प्रदर्शन करते रहे। हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने कई बार भीड़ को खदेड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

घटना के बाद मुस्लिम समुदाय की ओर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यही कारण रहा कि मामला सांप्रदायिक दंगे का रूप नहीं ले सका और तनाव एकतरफा रहा। हालांकि, प्रशासन ने हालात को गंभीर मानते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए देर रात तक गश्त जारी रखी। एसएसपी और जिलाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉