Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी बड़ी राहत, 15 अप्रैल से मिलेगा दो रुपये प्रति लीटर अधिक मूल्य

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने अपने दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को आयोजित संगोष्ठी के दौरान दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। अब 15 अप्रैल से जिले के दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध पर दो रुपये अधिक मूल्य मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घोषणा एक संगोष्ठी के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक भी मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दुग्ध संघ ने किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संघ के प्रयासों से हजारों दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जिले के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में उपस्थित 826 महिला दुग्ध उत्पादकों के सामने ही प्रति लीटर दूध के मूल्य में दो रुपये की वृद्धि की घोषणा की गई, जिससे किसानों की आय में सीधा लाभ पहुंचेगा।

कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली तीन महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया गया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए डेयरी व्यवसाय से हो रहे लाभ के बारे में बताया। साथ ही संगोष्ठी में साइबरक्राइम और महिला उत्पीड़न जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे मासूम का शव पांच दिन बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर

इस मौके पर जिला योजना से 4 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि तथा दुग्ध विकास विभाग की ओर से भी कई लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। महिला डेयरी विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर की हिमानी देवी को 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली हिमानी देवी को 15 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।कार्यक्रम में डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय, यूसीडीएफ के आरएम तिवाड़ी सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉