Medical
उत्तराखण्डटिहरी

गुजरात से आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, कई घायल, एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी:-  सोमवार दोपहर कुंजापुरी मंदिर के निकट गुजरात से आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे पाँच यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बस में 29 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी टिहरी तथा वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार ढालवाला, कोटि कॉलोनी तथा मुख्यालय से एसडीआरएफ की पाँच टीमों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने भी त्वरित रूप से रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि दुर्घटना में चार पुरुष एवं एक महिला की मृत्यु हुई है। तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि चार घायलों का उपचार श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेन्द्रनगर में चल रहा है। शेष 17 यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉