Medical
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

निकाय चुनाव: भाजपा शुक्रवार को कर सकती है प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में निकाय चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम पर फोकस कर दिया है। पार्टी शुक्रवार शाम तक आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। इस बार महिला उम्मीदवारों को मातृ शक्ति के आरक्षण से कहीं अधिक अवसर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो दिनों की चर्चा के बाद पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के नामों पर अंतिम निर्णय लिया गया है। वहीं, निगम महापौर के उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व के पास संस्तुति के लिए भेजे गए हैं। भट्ट ने आशा व्यक्त की कि शुक्रवार शाम तक सभी नाम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त हो जाएंगे, और इसके बाद निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्षद, सभासद और वार्ड मेंबर के लिए भी उम्मीदवारों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, और उनकी अधिकांश सूची भी शुक्रवार तक जारी कर दी जाएगी।
महिलाओं को पार्टी में प्रतिनिधित्व के सवाल पर भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मातृ शक्ति का सदा आशीर्वाद मिलता रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिला हित में अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं। पार्टी महिला आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनावी सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या 33 फीसदी आरक्षण से भी अधिक होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार को हल्द्वानी भ्रमण पर, उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास, व्यापारी बंधुओं से करेंगे वार्ता
Ad

महेंद्र भट्ट ने प्रत्याशियों की अधिकता पर  स्पष्ट किया कि भाजपा जीतने वाली पार्टी है, इसलिए उम्मीदवारों की संख्या अधिक होना स्वाभाविक है, जो एक शुभ संकेत है। इसके विपरीत, कई अन्य दलों को तो उम्मीदवारों की तलाश भी नहीं हो रही है। नए और पुराने दावेदारों के बारे में भट्ट ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन जनता में लोकप्रियता, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से हैड़ाखान क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का होगा पुनर्निर्माण, कार्य के लिए 36 करोड़ रुपए स्वीकृत
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉