Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक के खाते से निकाले 15 लाख रुपए, केंद्र संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:- यहां नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक के बैंक खाते से 15 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने केंद्र संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम बलकरनपुर, थाना माधोटांडा पीलीभीत यूपी निवासी कमलजीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी  गयी तहरीर में बताया कि उनके पति नशे के आदी हैं। वर्ष 2025 में नशे की हालत में उन्होंने अपनी करीब 8.5 एकड़ जमीन का सौदा पुष्प कुमार व उसके भाइयों के साथ कर दिया था। उन्होंने तहसील में आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पति की लत छुड़ाने के लिए उन्हें नव जीवन नशा मुक्ति केंद्र, बिजटी चौराहा, सितारगंज में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि केंद्र के संचालक रनधीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम करघटिया सितारगंज ने अपने साथियों हरदीप सिंह उर्फ बूटा सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी सितारगंज और जसवंत सिंह व अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। जमीन के सौदे के एवज में पति के खाते में करीब 69 लाख थे, जिसका बैंकिंग ऐप उसी मोबाइल में सक्रिय था। जब वह केंद्र पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि उनके पति को केंद्र में न रखकर बाईपास रोड स्थित एक कमरे में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

वहां पहुंचने पर पति ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और जबरन विभिन्न खातों में रुपये ट्रांसफर कर लिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

हरदीप की पत्नी अकविंदर के खाते में करीब 5, रनधीर सिंह के खाते में 2.50 और अन्य साथियों के खातों में कुल 15 लाख रुपये भेजे गए। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर रनधीर सिंह, हरदीप सिंह, जसवंत सिंह एवं अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉