Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, जंगल में मिला शव, वन विभाग के आला अधिकारियों ने दिए गुलदार को मारने के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- मंगलवार रात गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को मार डाला। घटना रुद्रप्रयाग जिले के ब्लॉक जखोली में ग्राम मखेत की है, सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया। इस बीच, वन विभाग के आला अफसरों ने गुलदार को मारने के आदेश दे दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

आश्रम निवासी कैलाश सिंह बुटोला की पत्नी 65 वर्षीय रामेश्वरी देवी मंगलवार रात घर के पास अकेली थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत और वन क्षेत्राधिकारी (दक्षिणी) हरीश थपलियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को महिला का शव घर से दूर जंगल में मिला। उधर, ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि 30 मई को पास के कांडा गांव में रूपा देवी को गुलदार ने निवाला बनाया था। मेहरगांव, ढुमकी, खरियाल और देवल में भी गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ठोस कदम नहीं उठाने पर भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। गुलदार के हमले की लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, धीमी गति से निर्माण होने पर जताई नाराजगी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉