Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बागजाला गौलापार अखिल भारतीय किसान महासभा कार्यकारिणी बैठक में लिए महत्वपूर्ण फैसले, विकास और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। बागजाला गौलापार की अखिल भारतीय किसान महासभा कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। बागजाला में विकास कार्यों और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई, साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में बागजाला को पुनः ग्राम पंचायत चुनाव में भागीदारी करने का अधिकार प्रदान करते हुए पहले की ही तरह ग्राम पंचायत पजाया से जोड़ने की मांग की गई। किसान महासभा संयोजक उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि, पहले बागजाला के लोगों को ग्राम पंचायत के अधिकार से बेदखल कर दिया गया और उसके बाद किसी भी नए मकान बनने और पुराने घरों की रिपेयरिंग तक पर रोक लगा दी गयी, हर घर नल योजना रोक दी गई, वन विभाग द्वारा सरकारी सीसी रोड पर रोक लगा दी गई। जिला प्रशासन को यह रोक हटानी चाहिए जिससे बागजाला में विकास हो और ग्रामीण सामान्य जीवन जी सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसा किया बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ad

भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, राज्य सरकार को विधानसभा में बागजाला की जमीन के मालिकाना अधिकार का प्रस्ताव पारित करा कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए और केंद्रीय वन मंत्रालय की अनापत्ति प्राप्त कर भूमि का मालिकाना ग्रामीणों को देने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। आजादी से पहले से बागजाला में निवास कर रहे लोगों को अब न्याय मिलना ही चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

पंकज चौहान और पुष्पा भट्ट ने कहा कि, सभी बागजाला वासी एकजुट होकर अपने पक्ष में हजारों हस्ताक्षर कराकर सरकार को बागजाला को राजस्व गांव बनाने का मांग पत्र भेजेंगे। हमारी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार हासिल करने तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में आई बाढ़ से कोई प्रभावित नहीं, जिलाधिकारी ने जारी किये आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर
Ad

उन्होंने मांग उठाई गई कि, वन विभाग द्वारा बागजाला के ग्रामीणों को दिए गए सभी नोटिस वापस लिए जाएं। जो परिवार जहां पर है उसे वही पर स्थाई रूप से निवास की अनुमति देते हुए भूमि का मालिकाना नाम पर करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, बागजाला को आगामी पंचायत चुनाव में पूर्व की भांति पजाया ग्राम सभा में शामिल किया जाय, हर घर नल योजना पर लगी रोक को हटाकर पुनः योजना चालू की जाए, बागजाला में निर्माण कार्य पर लगी रोक को खत्म किया जाए, वन विभाग से रोकी सरकारी सीसी रोड को पुनः बनाने का काम शुरू किया जाए, नए बिजली कनेक्शन पर लगी रोक हटाई जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉