Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नैनीताल पुलिस की हाईटेक पहल: अब ड्रोन के जरिए की जाएगी ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कैंची धाम मेले और आगामी त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने हाईटेक पहल शुरू की है। अब जिले में अत्याधुनिक ड्रोन के जरिए ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनपद को एडवांस्ड ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। एसएसपी ने पर्यटन सीजन और बड़े आयोजनों के दौरान बेहतर निगरानी के लिए आधुनिक ड्रोन की मांग की थी, जिस पर पुलिस मुख्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रोन उपलब्ध करा दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (संचार) जनपद नैनीताल रेवाधर मठपाल ने इन अत्याधुनिक ड्रोन का परीक्षण किया। पुलिस के अनुसार ड्रोन का डेमो पूरी तरह सफल रहा और अब जल्द इन्हें फील्ड में सक्रिय किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह ड्रोन नियंत्रण केंद्र से लगभग दो किलोमीटर तक की दूरी से लाइव विजुअल्स भेज सकते हैं। एक बार में करीब 40 मिनट तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम ये ड्रोन दुर्गम और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

विशष रूप से उन संकरे और पहाड़ी मार्गों पर, जहां पर्यटन सीजन में लंबे जाम लगते हैं और तत्काल पुलिस बल की पहुंच कठिन होती है, वहां ड्रोन के जरिए ट्रैफिक की स्थिति का तुरंत पता लगाया जाएगा। इसके बाद कंट्रोल रूम से पुलिस बल को मौके पर भेजकर यातायात सुचारु कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

पुलिस के अनुसार आगामी कैंची धाम मेले, धार्मिक आयोजनों, जुलूसों और त्योहारों के दौरान भी इन ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में यह तकनीक अहम भूमिका निभाएगी।

ड्रोन डेमो (परीक्षण) के दौरान राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल समेत पुलिस दूर संचार की टेक्निकल टीम भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉