Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में इंटेलिजेंस ने की कार्रवाई, पांच सुरक्षा कर्मियों को हटाया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में हुई  चूक के मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से की गई है। सचिवालय में तैनात इन पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया और मामले की जांच भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। और इस मामले में जांच की गई तो इन पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

सूत्रों के अनुसार यदि ये सुरक्षाकर्मी यदि सचेत रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय से रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था। गनीमत यह रही कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे रोक लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को इंटेलिजेंस मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हटाते हुए जिला हरिद्वार, कांस्टेबल पिंकी शैव को जिला देहरादून, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार, कांस्टेबल शीला शर्मा को जिला हरिद्वार और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉