Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  टीपी नगर और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरियों का का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इन घटनाओं में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी किए गए लाखों रुपये के जेवरात और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार चंदन सिंह गुसाई, निवासी बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर का ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने 19 मार्च को जीतपुर नेगी जंगल के अंदर, मुक्त विश्वविद्यालय को जाने वाले बजरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से दो स्कूटी चोरी की थीं। उसने बताया कि चोरी की स्कूटी को कमलुवागांजा रोड स्थित एक खंडहर में छिपाया गया था। थाना मुखानी में इन चोरी की घटनाओं पर पहले से ही मामले दर्ज थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र रंजीत राम निवासी प्रगतिशील कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला, मुखानी, हल्द्वानी बताया। उसके पास  पुलिस ने चोरी किये गये एक जोड़ी टॉप्स और एक अंगूठी पीली धातु बरामद हुई। आरोपी मनीष का लंबा आपराधिक इतिहास है वह इससे पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मुखानी थाने में चार मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉