Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: 2.10 करोड़ रुपए की लागत से 11 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मिली स्वीकृति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- लो वोल्टेज की समस्या से लंबे समय से परेशान हो रहे चार हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भारी खबर है। यूपीसीएल की ओर से 2.10 करोड़ रुपये की लागत से 11 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। इससे गर्मी के सीजन में होने वाली बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और लालपुर नायक क्षेत्र में हर साल गर्मी के मौसम में बिजली संकट गंभीर रूप ले लेता है। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों के खराब होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्यों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिस पर अब जाकर कार्रवाई शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

इन इलाकों में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल की योजना के तहत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी क्षेत्र के केसरी एनक्लेव, नीलकंठ विहार, एकता विहार, प्राइमरी विद्यालय परिसर, विश्वनाथपुरम और संडे मार्केट के पास नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। वहीं लालपुर नायक क्षेत्र के उदयलालपुर, हल्दूपोखरा, महालक्ष्मी विहार और शिवांचल कॉलोनी में भी ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।

गर्मी से पहले मिल सकती है राहत

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या विकराल हो जाती है। नए ट्रांसफार्मर लगने से लोड का संतुलन बेहतर होगा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली, जल्द शुरू होगा कार्यः यूपीसीएल

यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता एस.के. गुप्ता ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉