Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवार शिविरों का आयोजन, आज वार्ड नंबर 17 और 18 में लगाए गए शिविर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड 17 हीरानगर गोलज्यू मंदिर में एवं वार्ड 18 पार्षद कार्यालय भोलानाथ गार्डन में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत तथा सामूहिक समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया। शिविरों के दौरान नागरिकों द्वारा मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ प्रमुख रूप से उठाई गईं।अधिकारियों ने इनमें से कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि अन्य मामलों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

शिविर में आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत कुल 68 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए अथवा पूर्ति विभाग से जुड़े कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़े जाने संबंधी प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त यूसीसी के 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए एवं 2 स्ट्रीट लाइट सही कराए जाने के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

जन सुविधा शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जीके. भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके वार्ड क्षेत्र में ही संपूर्ण नागरिक सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जहाँ आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सेवाओं के साथ-साथ नगर निगम एवं पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएँ। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं का लाभ  मिल सके एवं योजनाओं का सीधा लाभ सरल एवं सहज तरीके से हर नागरिक तक पहुँच सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉