Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

जयमाला के स्टेज पर विवाद होने पर दूल्हा शादी से मुकरा, बारात पहुंची पुलिस चौकी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- दूल्हा घर से बारात लेकर निकला, बाराती नाच रहे थे। गेट पर रिबन कटने के बाद बारात दुल्हन के घर पहुंची। हर कोई बेसब्री से जयमाला का इंतजार कर रहा था। दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर पहुंचे। आशीर्वाद देकर मेहमान आ-जा रहे थे। इसी बीच एक युवक दुल्हन के बगल में आकर बैठ गया और उससे बातचीत करने लगा। दूल्हे को वह बात नागवार गुजरी और उसने इसका विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ने पर दुल्हन के पास बैठे युवक के साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। इस दौरान दुल्हन के पिता सदमे में आ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हंगामा बढ़ा तो दूल्हा समेत पूरी बारात रमपुरा चौकी पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

प्रीत विहार में रहने वाले राहुल का रिश्ता भूतबंगला की एक युवती से तय हुआ था। बुधवार शाम राहुल बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना है कि जयमाला के दौरान दुल्हन का एक मुंहबोला भाई आया और उसके बगल में बैठ गया। काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई। जिसका दूल्हे ने विरोध कर दिया। इसी बीच दुल्हन के बगल में बैठे युवक के साथियों ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे गुस्साए दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। दुल्हन के पिता को सदमा आने पर अस्पताल ले जाना पड़ा। इधर, दूल्हा शेरवानी में खुद रम्पुरा चौकी पहुंच गया। उसके पीछे पूरी बारात और दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग
Ad

दूल्हे पक्ष का आरोप था कि मारपीट ने तीन लोगों के सिर फूट गए। चौकी में पुलिस दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास में लगी रही। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और दूल्हा-दुल्हन को शादी करने को कहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉