Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी शहर में सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा 230 करोड़ की लागत से किए जा रहे सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कैम्प कार्यालय से पैदल मंगल पड़ाव तक यूयूएसडी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात शनि बाजार क्षेत्र के निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

यूयूएसडीए के कार्यों में देरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने  विभागों में समन्वय की कमी के कारण कार्यों में देरी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार नहीं, 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

उन्होंने यूयूएसडीए के अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिये।

शहर में यूयूएसडीए द्वारा किये गये कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्डों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कार्यों में अनावश्यक देरी होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

विगत दिनों बरेली रोड में हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में आयुक्त ने कहा कि एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही दुर्घटना सम्भावित मार्ग पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय कभी भी रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में न चलें। यह न केवल मोटर वाहन नियमों का गंभीर उल्लंघन है बल्कि जानलेवा हादसों को भी न्योता देता है। उन्होंने एचएचएआई के अधिकारियों को दुर्घटना सम्भावित मार्ग पर साइनेज शीघ्र लगवाने के निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने अपनाया सख्त रुख: छह लाख रुपए खर्च को लेकर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना निदेशक यूयूएसडीए मृदुला सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत सिंह, उपजिलाधिकारी मोनिका, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह के साथ ही विद्युत, पेयजल आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉