Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखंड, देहरादून एवं जिलाधिकारी, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज  24 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पनीर, बताशा/बतीसा, पेड़ा एवं रसगुल्ला के नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए, जिन्हें खाद्य विश्लेषक के माध्यम से परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। एक प्रतिष्ठान में खाद्य स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल अजब सिंह रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी / नैनीताल सर्किल, अभय कुमार सिंह सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉