Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी, साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- साइबर ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। देहरादून के डालनवाला निवासी व्यक्ति ने साइबर ठगों के झांसे में आकर 1.15 करोड़ रुपये लुटा दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाने के एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में सौरभ कुमार अग्रवाल निवासी चंदर रोड, डालनवाला की शिकायत पर केस दर्ज किया। बीते सात जुलाई को एक महिला ने ऑनलाइन संपर्क कर खुद को फर्नीचर व निवेश के क्षेत्र में काम करने वाली बताया। उसने सौरभ को ‘पीयूप्राइम’ नामक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट खोलने को कहा। प्लेटफॉर्म पर एक लाख जमा करने पर 19,000 रुपए का मुनाफा दिखाया और 19,975 रुपए की निकासी ‘गोल्डन लेग’ नामक अकाउंट से हुई। इसके बाद ठगों ने बड़े निवेश का लालच दिया। झांसे में आकर सौरभ ने 1.15 करोड रुपये जमा किए। इसके बाद रकम निकाल नहीं पाए। तब उन्हें  समझ में आया कि साइबर ठगों के गैंग में फंस गये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉