Medical
क्राइम/दुर्घटना

दिल्ली से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत कई यात्री गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं दे रहे हैं इसको लेकर एक बड़ी खबर यूपी से आ रही है,जहां उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है। दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई।बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, बताया जा रहा है बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉