Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

सड़क हादसा: टाटा 407 और स्प्लेंडर बाइक की टक्कर में दो सिख तीर्थ यात्रियों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान और लक्षमोली के बीच एक हादसे में दो सिख तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा 407  ने  रॉन्ग साइड से आते हुए विपरीत दिशा से आ रही स्पलेंडर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक रामकिशोर पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम बिद्याणी, पोस्ट चाई दमराडा, थाना यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल चला रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

कोतवाली प्रभारी कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक रामकिशोर ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बागवान और लक्षमोली के बीच  ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। बताया कि बाइक में दो सिख यात्री सवार थे जो हेमकुंड साहिब से यात्रा कर वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में दोनों तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। मृतकों में मनप्रीत सिंह (28) पुत्र लखवीर सिंह निवासी ग्राम चरवकला थाना राजपुरा जिला पटियाला व गुरदीप सिंह (22) पुत्र विन्दर सिंह निवासी ग्राम पोला थाना व जिला पटियाला शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि दोनो मृतकों के शव को एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट मोर्चरी में भिजवाया गया है। मृतकों के परिचित भी मौके पर पहुंच गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉