Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

आईटीडीए कैल्क (हिल्ट्रॉन) तिकोनिया केन्द्र में “उमंग 2024 ” कार्यक्रम का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईटीडीए कैल्क (हिल्ट्रॉन) तिकोनिया केन्द्र में  “उमंग 2024” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कर्नल रि० रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ( नैनीताल) एवं चेयरपर्सन पीडी नैनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। केन्द्र निदेशक प्रतिमा नैनवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं के मध्य आईटीडीए स्टार ऑफ कैल्क प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गौरव रत्नाकर को प्रथम एवं मेघा भट्ट को द्वितीय विजेता घोषित किया गया। इसके उपरान्त छात्र-छात्राओं ने एकल व सामूहिक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये  तथा सैनिक कल्याण विभाग के प्रशिक्षणार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।
एकल कार्यक्रम में नीलम आर्या को प्रथम एवं रक्षित लोहनी को द्वितीय विजेता तथा सामूहिक कार्यक्रम ग्रुप इवेंट में सोशल मीडिया को प्रथम  एवं फोक डांस को द्वितीय विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कुलदीप कुमार एवं छात्रा दुर्वा काण्डपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निर्णायक मंडल  में एमसी पुनेठा एवं कैलाश चन्द्र तिवारी रहे। कार्यक्रम में इंजीनियर दीपक नैनवाल  कुमुद भट्ट, सीमा विष्ट, नवीन जोशी, चन्दन सिंह डांगी, साहिल मल्होत्रा, अभिभावकगण एवं संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉