Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आवास विकास के घरों की आपत्ति का शुरू हुआ निस्तारण: रजिस्ट्री और दाखिल खारिज वाले घरों की प्रशासन ने की नाप जोख, निरस्त हो सकते हैं नोटिस और घरों से लाल निशान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आवास विकास में पिछले कुछ दिनों से रजिस्ट्री दाखिल खारिज वाले 50 साल पुराने मकानों पर लाल निशान लगाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश था। इसके लिए लोगों ने धरना प्रदर्शन किये और आपत्तियां भी लगाई थीं। बीते दिनों लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कैंपों में अपनी रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज  छाया प्रति आदि कागजात जमा किए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मंगलवार को प्रशासन ने आज कॉलोनी के रजिस्ट्री वाले मकानों की पुनः नाप जोख शुरू की। करीब दोपहर तीन बजे पहुंची टीम ने आवास विकास के उन सभी रजिस्ट्री दाखिल खारिज वाले मकानों की जांच की, जिन्होंने बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा लगाए कैंपों में अपने सभी मकान के रजिस्ट्री दाखिल खारिज के कागजात जमा किए थे, रजिस्ट्री के अनुसार सरकारी अमले ने आज फिर लोगों के मकान नापे गए,  इसके बाद अब लोगों ने प्रशासन की कार्यवाही को जायज बताया है और  निशानों को भी तत्काल  हटाने और उनके नाजायज नोटिसों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की भी मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉