Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कांचुला पुल के समीप कार संख्या यूके-04-2999 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरसाती गधेरे को पार करते समय स्कूटी सवार दो युवक बहे, एक की मौत, दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया पहुंचा
Ad

हादसे में वाहन सवार कुंदन सिंह, निवासी नाचनी, जनपद पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों नेतत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 23वें दिन एमबीपीजी कॉलेज में स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R पर कार्यशाला आयोजित, एनएसएस विद्यार्थियों को दिया गया संदेश

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉