Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण के बाद भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट करके किया सम्मानित

हल्द्वानी:- नैनीताल जिले में अपनी सेवाओं से अलग पहचान बनाने वाले छह निरीक्षकों को स्थानांतरण के बाद भावभीनी विदाई दी गई। मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad

विदाई समारोह में एसएसपी ने कहा कि स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन नैनीताल जिले में इन अधिकारियों ने अपनी मेहनत, निष्ठा और बेहतर कार्यशैली से जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी ड्यूटी और प्रभावी पुलिसिंग के साथ जनविश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नैनीताल पुलिस परिवार को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भटेलिया में आयोजित साइकिल यात्रा का किया शुभारंभ, पर्यटन को बढ़ावा देने का लोगों को दिया संदेश
Ad

स्थानांतरित होने वालों में कालाढूंगी के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी को ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता को बागेश्वर, भवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा को अल्मोड़ा, तल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह को बागेश्वर, बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ तथा मुखानी के प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र जोशी को अल्मोड़ा जिले में नई जिम्मेदारी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने भी अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए और स्मृति चिह्न व उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों में बढ़ोतरी: नई मूल्य सूची जारी, 20 नवंबर 2026 से लागू होगी नई दरें, दूध, पनीर और क्रीम सहित विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 2 से 50 रुपये तक वृद्धि

विदाई समारोह में स्थानांतरित अधिकारियों ने भी नैनीताल जिले में बिताए कार्यकाल को याद करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और साथी पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया। एसएसपी ने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी नई तैनाती पर भी इसी ऊर्जा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

समारोह में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली विनय सिंह, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ ऑपरेशन समीरन भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉