Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शादी की खुशियों के बीच पूरा घर था गुलजार, सात फेरों की रस्म निभाने के समय दूल्हे ने किया शादी से इनकार

लालकुआं:- शादी की खुशियों के बीच पूरा घर गुलजार था। बारात का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ, नाश्ता- खाना और दावत भी हो गई। दूल्हा-दुल्हन सात फेरों के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जैसे ही शादी की सबसे अहम रस्म निभाने का समय आया तो, दूल्हे ने ऐसा फरमान सुना दिया जिससे हर कोई हैरान हो गया। दूल्हे ने अचानक शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते हंगामे में बदल गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित शास्त्री नगर नर्सरी का है। गुरुवार को चकलुआ क्षेत्र से बारात यहां पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने पूरे उत्साह के साथ बारातियों का स्वागत किया। विवाह की तमाम तैयारियां पूरी थीं। बारातियों ने दावत का आनंद भी उठा लिया था। परिवार के लोग बेटी को दुल्हन बनाकर विदा करने का सपना संजोए बैठे थे, लेकिन सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने शादी से कदम पीछे खींच लिए। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी न होने की बात कहकर विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर: मानदेय में हो सकती है दो हजार रुपए तक की बढ़ोतरी, शासन को भेजा प्रस्ताव
Ad

दूल्हे के इस फैसले से दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए कर्ज तक लिया था और अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज का सामान भी दिया था। इसके बावजूद दूल्हे पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी वजह से दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: प्रदेश में 2200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी और वन आरक्षी समेत 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
Ad

आखिरकार विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ गयी। सूचना पर बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दूल्हे को अपने साथ चौकी ले गई, जबकि अन्य बाराती वापस लौट गए। जिस घर में कुछ देर पहले तक शहनाइयां बज रही थीं, वहां सात फेरों से पहले ही शादी का मंडप विवाद का गवाह बन कर रह गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉