ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी/प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर संदिग्ध वाहन संख्या यूके 06आर- 8499 वरना कार की चेकिंग की गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया, वाहन को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त जतिन्द्र सिंह, पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 32 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर, अपर उपनिरीक्षक राम सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी, कांस्टेबल राहुल राणा, कुन्दन सिंह, होमगार्ड अमर गोस्वामी शामिल थे।










