Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू, आकर्षक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के द्वारा उत्तरायणी मेले की तैयारियाँ प्रारम्भ हो गई हैं। उत्थान मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष मेले को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पर्वतीय संस्कृति को उजागर करने वाली संस्था के द्वारा आयोजित यह मेला प्रदेश की लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इस अवसर पर मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तरायणी मेले को भव्य रूप में आयोजित करना सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में संस्था की भूमिका सराहनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंच अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित मेलों को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने की अपेक्षा व्यक्त की है। संस्था लगातार प्रदेश की लोकसंस्कृति के उत्थान और संरक्षण के लिए प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

सचिव देवेंद्र तोलिया ने जानकारी दी कि उत्तरायणी मेला 7 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने सुझाव देकर मेले को आकर्षक व सफल बनाने में सहयोग करें।

बैठक में उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा सम्मल, धरम सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर परगाई, संदीप भैसोड़ा, रितिक आर्या, बृजमोहन बिष्ट, कमल किशोर, नरेंद्र सिंह बगडवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉