Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने उठाया कदम: धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन का अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले के धारी, ओखलकाण्डा और रामगढ़ विकासखंडों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन क्षेत्रों में संचालित सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला प्रशासन के अनुसार, इन पहाड़ी क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के चलते बच्चों को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए सुनसान रास्तों, पगडंडियों और वन क्षेत्रों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों की जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। संभावित किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जिला मजिस्ट्रेट को प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए धारी, ओखलकाण्डा और रामगढ़ विकासखंडों में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 19  से 21 जनवरी तक तीन दिन अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह आदेश छात्रों के साथ-साथ आंगनबाड़ी बच्चों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी लागू होगा। सभी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अवधि में बच्चों को किसी भी स्थिति में विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्रों में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय बनाकर हालात की लगातार समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा

जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि इस आदेश की जानकारी समय रहते सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉