Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कल, अपर जिलाधिकारी ने सफल संचालन हेतु सभी जोनल मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जनपद नैनीताल में रविवार 31 अगस्त को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली परीक्षा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) द्वारा आयोजित की जाएगी, जो दो पालियों में प्रातः 11बजे से 1बजे तक होगी। इस परीक्षा हेतु जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 4298 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा (पीसीएस जे) प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगी। इस परीक्षा हेतु गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड हल्द्वानी तथा हिमालया विद्या मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, हल्द्वानी बनाए गए हैं, जिसमें कुल 1752 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। दोनों परीक्षाओं के सुचारु एवं नकल विहीन संचालन हेतु शनिवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक मिलकर व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करें ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, गोपाल चौहान, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, सीओ सिटी, दीपशिखा, लोकसेवा आयोग हरिद्वार के पर्यवेक्षक सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य एवं आब्जर्वर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉