Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

धराली आपदा: खराब मौसम के चलते हेली रेस्क्यू अभियान हुआ प्रभावित, उत्तरकाशी को हर्षिल से जोड़ने वाला ब्रिज तैयार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:-  जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते आपदाग्रस्त धराली में सोमवार को हेली रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। खराब मौसम के चलते यहां हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। इस बीच, उत्तरकाशी को हर्षिल से जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त लिमचीगाड़ वैली ब्रिज का पुनर्निर्माण कर दिया गया है, जिससे अब राहत सामग्री और मशीनरी की आपूर्ति में तेजी आयेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

धराली में बचाव कार्य के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी को इंसीडेंट कमांडर और कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी को डिप्टी कमांडर नियुक्त किया गया है। पहले चरण में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, अब लापता लोगों की तलाश की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

पांच अगस्त को धराली और हर्षिल में बादल फटने और बाढ़ के बाद से राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। रविवार को खराब मौसम के चलते कई बार मातली और चिन्यालीसौड़ हेलिपैड से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। मौसम खुलने पर सेना के एमआई-17 और निजी हेलीकॉप्टरों से राहत सामग्री भेजी गई और फंसे लोगों को निकाला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

अब तक 1273 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। रविवार दोपहर तीन बजे तेज बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार को 150 लोगों को निकाला गया, जबकि सुबह मौसम साफ होने के बाद पौने दस बजे से हेलीकॉप्टरों के जरिए खाद्य सामग्री और रसद हर्षिल भेजी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉