Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सेवानिवृत्त श्यामलाल के हत्यारों का कोई सुराग नहीं, हत्यारोपी दंपति पर पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार रुपए का इनाम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्यामलाल के हत्यारोपी दंपति पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की तलाश में अब तक पुलिस कई राज्यों में दबिश दे चुकी है, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि  दो फरवरी को चंद्रबनी क्षेत्र की रहने वाली निधि राठौर ने अपने पिता श्यामलाल गुरुजी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उस दिन वह किशननगर चौक की ओर गए थे। उन्होंने एक गीता नाम की महिला से बार-बार बात की थी। पुलिस ने लोकेशन पता कराई तो गीता, उसके पति हिमांशु चौधरी और गुरुजी के मोबाइल की लोकेशन किशननगर एक्सटेंशन सिरमौर मार्ग पर थी। यहां पर गीता का मकान है। पुलिस मकान में पहुंची तो वहां पर गीता और उसका पति हिमांशु नहीं था। इस पर गीता के मायके देवबंद में संपर्क किया गया। वहां उसके भाई अजय कुमार से बात हुई तो उसने सारे राज से पर्दा उठा दिया। उसने पुलिस को बताया था कि गीता ने एक व्यक्ति की हत्या करने की जानकारी दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए अजय कुमार को कहा गया था। अजय कुमार ने अपने जीजा धनराज चावला को फोन कर अपने पास बुलाया और चार फरवरी को देहरादून पहुंच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

यहां उसने गीता के मकान से श्यामलाल गुरुजी के शव को कार की डिक्की में डाला और उसे देवबंद के पास नहर में बहा दिया। पुलिस शव की तलाश कर रही थी कि इसी बीच सहारनपुर पुलिस ने एक शव बरामद होने की सूचना दी। यह शव दो टुकड़ों में था, जिसकी पहचान श्यामलाल गुरुजी की बहन ने उनके हाथ में बंधी राखी से की। गीता और हिमांशु चौधरी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका है। ऐसे में दोनों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉