Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: पत्रकार पर जान से हमला करने के मामले में प्रशासन ने लिया संज्ञान, जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  ऊंचापुल क्षेत्र में खबर की कवरेज के दौरान जेजेएन न्यूज के पत्रकार दीपक अधिकारी पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना बीते दिन देर शाम की है। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक अधिकारी ऊंचापुल के पास नहर किनारे बने अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान चौहान बिल्डर के दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें अधमरा कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का संज्ञान डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति

आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, प्राधिकरण के सचिव विजय नारायण शुक्ला, तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉