Medical
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन यात्रियों की मौत, 16 घायल, राहत बचाव कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नई टिहरी:- ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर  कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना मे तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार, ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉