Medical
उत्तराखण्डचमोलीधर्म/संस्कृति

आज से बद्रीनाथ धाम कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। जिसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आज पहले दिन धाम में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। धाम में आज सुबह भगवान गणेश की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद आज शाम गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।कपाट बंद करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन 14 नवंबर को बद्रीनाथ मंदिर के सामने स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर और आदि शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। जबकि तीसरे दिन 15 नवंबर को खड़क पुस्तक बंद हो जाएगी और इसी के साथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा।कपाट बंद करने की प्रक्रिया के चौथे दिन यानी 16 नवंबर को माता लक्ष्मी की कढ़ाई भोग चढ़ाया जाएगा। 16 नवंबर को ही बद्रीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री वेश धारण करेंगे। स्त्रीवेश धारण कर रावल लक्ष्मी मंदिर जाएंगे और माता लक्ष्मी को भगवान बद्री विशाल के साथ गर्भगृह में विराजने का न्योता देंगे। इसके बाद 17 नवंबर को भगवान बद्री विशाल के साथ माता लक्ष्मी के विराजमान होने के बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना को बड़ा झटका, 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव खारिज
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉