Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, मलबा आने से कई सड़क बंद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी तेज बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज  बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जिले के स्कूलों में मंगलवार को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

प्रदेश में बारिश बाद सड़कों में कई जगहों पर मलबा आ गया है। इससे सोमवार को एक राष्ट्रीय और दस राज्यमार्ग सहित 121 सड़के बंद हो गईं। इनमें से 28 सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक विकासनगर-बडकोट राष्ट्रीय राजमार्ग में डामटा के पास मलबा आ गया था। इसके अलावा चमोली में एक, देहरादून में दो, पौड़ी में तीन और टिहरी में चार राज्यमार्ग मलबा आने से बंद हो गए थे। मलबा आने से 68 ग्रामीण सहित 121 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। देर शाम तक इनमें से 28 सड़कें खोल दी गई हैं। जबकि 93 सड़कें अब भी बंद हैं। इसमें अल्मोड़ा जिले की दो, बागेश्वर की सात, चमोली की 14, देहरादून की आठ, नैनीताल की तीन, पौड़ी की 20, पिथौरागढ़ की 11, रुद्रप्रयाग की सात, टिहरी की आठ और उत्तरकाशी जिले की 13 सड़कें बंद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉