Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पेयजल एवं सीवर कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों का निरीक्षण कर फोटोग्राफ सहित तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं आयुक्त/ सचिव मा.मुख्यमंत्री दीपक रावत ने यू यू.एस.डी.ए. द्वारा हल्द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवर के कार्यों के दौरान खोदी गई सडकों के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी तीन दिनों के भीतर स्पष्ट निरिक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा पेयजल एवं सीवर के कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु काफी स्थानों पर सड़कों को खोदा गया है। इस सम्बन्ध में संज्ञान में आया कि खुदी हुई सड़कों को तत्काल नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान खोदे हुये स्थानों को तत्काल भरने के कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। कहा कि 23 मई को समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी ने बताया  कि हल्द्वानी शहर में किये जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कें खुदी हुई नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

आयुक्त ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्याें के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिये हैं कि शहर में (यूयूएसडीए) के द्वारा किये जा रहे कार्याे का अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कर तीन दिवस के अन्तर्गत फोटोग्राफ्स के साथ स्पष्ट आख्या देना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉