Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप , अगले दो दिनों में एक से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना, हीट वेव की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिन भर धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर लू जैसे हालात बन सकते हैं। तापमान बढ़ने के साथ लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, आपात स्थिति में करें हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क----
Ad

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हालांकि मौसम ने कुछ राहत दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। यहां पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है और दोपहर की तेज धूप लोगों को लगातार परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में दिन भर चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार का आरोपों के बाद जिला पर्यटन अधिकारी को किया निलंबित, पर्यटन सचिव ने दिए निलंबन के आदेश

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि के साथ इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉