Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आरटीओ रोड वसुंधरा वेंकट हॉल मोड़ से आनंदपुर तिराहा तक भारी वाहनों का आगमन रहेगा प्रतिबंधित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। रकसिया नाले का भूमिगत आउटफॉल बनाए जाने के चलते आज से आरटीओ रोड में वसुंधरा बैंकेट हॉल बड़का से आनंदपुर तिराहा तक चौपहिया और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन आरटीओ रोड होते हुए वसुंधरा बैंकेट हॉल से छड़ायल चौराहे की ओर किया जाएगा। उत्तराखंड शहरी विकास एजेन्सी नाले से मानसून के दौरान होने वाले होने वाले जलभराव के समाधान के लिए इसका आउटफॉल बना रही है। इसके लिए प्रेमपुर लोश्ज्ञानी चौराहे से पांडे नवाड़ आरटीओ रोड होते हुए टैगोर पब्लिक स्कूल तक भूमिगत नाले का निर्माण किया जाना है। निर्माण एजेंसी की तरफ से गुरुवार से सड़क में खुदाई और निर्माण किया जाना है। यूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस काम में दो माह का समय लगेगा, जिसके लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इसके अनुसार अगले दो माह तक निर्माणाधीन क्षेत्र में यातायात का संचालन प्रतिबंधित किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉